Maharashtra Thane lift Collapsed
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Maharashtra Thane lift Collapsed : 40 मंजिला ऊंची इमारत से लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत, रस्सी टूटने से हुआ हादसा

Maharashtra Thane lift collapsed

रविवार शाम को महाराष्ट्र के थाणे में एक दुखद हादसा हो गया। थाणे के बाल्कुम इलाके में 40 मंजिला ऊंची इमारत की लिफ्ट गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने इस बात की जानकारी दी। 

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, बालकुम में नारायणी स्कूल के बगल में रुनवाल आइरीन भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। यह इमारत 40 मंजिल की है। हाल ही में बनकर तैयार हुई इस इमारत की छत पर वॉटरप्रूफिंग का काम चल रहा था। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर अपना काम खत्म कर नीचे आ रहे थे। उसी वक्त पायलट की रस्सी टूट गई और हादसा हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। इस दुर्घटना का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) में पोस्ट किया।

Home Page

Related posts

खरीदना हुआ आसान : भारतीय बाजार में “सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च”, 50 हजार रुपए से कम है कीमत

VIDEO Baba Bageshwar Dham Controversy आपस में ही भिड़ रहे : बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के चमत्कार को वृंदावन नीम करौली धाम के बाबा प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज ने “ड्रामा” बताया, देखें वीडियो

admin

Avalanche in Gulmarg : कश्मीर के गुलमर्ग में आए भूस्खलन में दो विदेशी नागरिकों की मौत, 19 को रेस्क्यू किया गया

admin

Leave a Comment