मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और गोवर्धन में लगाई परिक्रमा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए और गोवर्धन में लगाई परिक्रमा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान धर्म पत्नी साधना सिंह के साथ वृंदावन और गोवर्धन पहुंचे। शनिवार को सीएम शिवराज सपत्नीक वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। पत्नी साधना सिंह के साथ शिवराज ने बांके बिहारी के दर्शन किए । मीडिया से बात करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान बांके बिहारी लाल सब पर कृपा की वर्षा करें। सभी निरोगी हों। सभी खुशहाल रहें और चारों ओर मंगल ही मंगल हो, यही कामना है। वृंदावन पहुंचने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धर्मपत्नी साधना सिंह संग ब्रजभूमि मथुरा में गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा भी लगाई। शिवराज सिंह ने राधाकुंड से परिक्रमा प्रारंभ की और दानघाटी मंदिर तक 4 किलोमीटर पैदल चल कर आए और उसके बाद बाकी दानघाटी मंदिर से ई-रिक्शा में बैठकर 17 किलोमीटर की परिक्रमा पूरी की।

Related posts

Deepawali 2022 : प्रकाश पर्व दीपावली पर इस बार ग्रहों का विशेष संयोग, जानिए-आज शाम शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि

admin

Dhirendra Shastri huge rush Devotees : उमड़ी दीवानगी : एयरपोर्ट पर बागेश्वर धाम के आचार्य पंडित धीरेंद्र शास्त्री को विदा करने पहुंचे हजारों भक्त नियम कानून ताक पर रखकर रनवे तक पहुंच गए, भीड़ ने बाबा के चार्टर प्लेन को भी घेर लिया, देखें वीडियो

admin

29 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment