होली से पहले ग्रहणियों को महंगाई का झटका : घरेलू रसोई गैस के साथ कमर्शियल सिलेंडर भी हुए महंगे, नई कीमतें आज से लागू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

होली से पहले ग्रहणियों को महंगाई का झटका : घरेलू रसोई गैस के साथ कमर्शियल सिलेंडर भी हुए महंगे, नई कीमतें आज से लागू

आज 1 मार्च है। होली में केवल 7 दिन रह गए हैं।
होली के पर्व को देखते हुए देशवासी घरेलू रसोई गैस के दामों में राहत की उम्मीद लगाए हुए थे,लेकिन ऐसा हुआ नहीं । आज 1 तारीख को ही घरेलू एलपीजी के साथ कमर्शियल सिलेंडर के दामों में एक साथ बढ़ोतरी कर दी गई है। रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर खरीदने में ज्यादा कीमत चुकानी होगी। होली से पहले जेब पर अधिक बोझ पड़ेगा। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं। 1 मार्च यानी आज से घरेलू एलपीजी सिलेंडर महंगा हो गया है। 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गए हैं। वहीं, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के रेट में 350.50 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में 19 किग्रा वाला कमर्शियल सिलेंडर अब 2119.50 रुपए का मिलेगा, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया। बढ़े हुए दाम एक मार्च से ही लागू होंगे। घरेलू सिलेंडर की कीमतें 8 महीने बाद बढ़ाई गई हैं। इससे पहले 6 जुलाई को 2022 को दाम बढ़ाए गए थे। बता दें कि दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले 1053 रुपए थी। लेकिन नई कीमत लागू होने के बाद अब एक सिलेंडर 1103 रुपए में मिलेगा। जबकि मुंबई में 1052.50 रुपए में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर 1102.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 1079 रुपए से बढ़कर 1129 रुपए हो गई है। चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस शहर में पहले 1068.50 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 1118.50 रुपए हो गई है। वहीं कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पहले कमर्शियल एलपीजी की कीमत 1769 रुपए थी। नई कीमत लागू होने के बाद एक सिलेंडर 2119.50 रुपए में मिलेगा। जबकि मुंबई में 1721 रुपए का मिलने वाला कमर्शियल सिलेंडर 2071.50 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है। 1869 रुपए में मिलने वाले सिलेंडर की कीमत 2219.50 रुपए हो गई है। जबकि चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2267.50 रुपए हो गई है।

Related posts

भारत सरकार ने दी राहत: विदेश से आने वाले यात्रियों को अब एयर सुविधा फॉर्म नहीं भरना पड़ेगा

admin

Rajasthan Churu Plane crash : गुजरात विमान त्रासदी के बाद आज एक और बड़ा हादसा, वायुसेना का सबसे शक्तिशाली फाइटर प्लेन जैगुआर क्रैश, दोनों पायलटों की मौत, पायलट ने खोया नियंत्रण, खेतों में गिरने से लगी भीषण आग

admin

VIDEO बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता को पहनाई साड़ी और थप्पड़ भी मारे, पीएम मोदी की छेड़छाड़ की गयी तस्वीर पोस्ट करने पर हुआ बवाल, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment