CNG PNG PRICE HIKED महंगाई का झटका : सीएनजी और पीएनजी के दामों में की गई बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई कीमतें - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 2, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

CNG PNG PRICE HIKED महंगाई का झटका : सीएनजी और पीएनजी के दामों में की गई बढ़ोतरी, आज से लागू हुई नई कीमतें


आज से लोगों की जेब पर थोड़ा और बोझ बढ़ेगा। दीपावली से पहले सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की गई है। आईजीएल द्वारा सीएनजी के दाम रुपए प्रति किलो बढ़ा दिए गए हैं वहीं पीएनजी के दाम में भी 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। शनिवार यानी आज से बढ़े हुए रेट लागू हो गए हैं। राजधानी दिल्ली में सीएनजी दाम 75.61 रुपये से बढ़ाकर 78.61 रुपये कर दिए गए हैं। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 78.17 रुपये से बढ़ाकर 81.17 रुपये कर दिए गए हैं। गुरुग्राम में सीएनजी के दाम 86.94 रुपये, रेवाड़ी में 89.07 रुपये, करनाल में 87.27 रुपये, मुजफ्फरनगर में 85.84 और कानपुर में 89.81 रुपये हो गया है। वहीं पीएनजी दामों की बात करें तो दिल्ली में इसका दाम 53.59 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर (SCM) हो गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में दाम 53.46 हो गया है, मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में दाम 56.97 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर पहुंच गया है.कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में ये दाम 56.10 कर दिए गए हैं।

Related posts

VIDEO Tamilnadu Madurai Train accident : दर्दनाक हादसा : ट्रेन में भीषण आग लगने से 10 यात्रियों की मौत, जान बचाने के लिए जलती हुई बोगी से लोग चिल्लाने लगे, 20 घायल, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

admin

(Congress New president Mallikarjun khadge Big design) लंबे अरसे बाद कांग्रेस में “बड़ा बदलाव” : खड़गे ने लिया पहला फैसला, अध्यक्ष का पदभार संभालते ही बनाई अपनी नई टीम, इस दिग्गज नेता को नहीं दी जगह, देखें लिस्ट

admin

इस राज्य में पेट्रोल 25 रुपये लीटर सस्ता मिलेगा, अपनी सरकार के दो साल पूरे होने पर सीएम ने किया एलान

admin

Leave a Comment