IndiGo flight emergency landing पाक की शर्मनाक हरकत : टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो फ्लाइट को नहीं दी एयरस्पेस की मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

IndiGo flight emergency landing पाक की शर्मनाक हरकत : टर्बुलेंस में फंसी इंडिगो फ्लाइट को नहीं दी एयरस्पेस की मंजूरी

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट 21 मई को ओलावृष्टि के कारण भीषण टर्बुलेंस (हवा में झटकों) की चपेट में आ गई थी। इस दौरान पायलट ने पाकिस्तान से उसका एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, पाकिस्तान ने मना कर दिया। न्यूज एजेंसी PTI ने 22 मई को सूत्रों के हवाले से बताया कि इंडिगो फ्लाइट जब अमृतसर के ऊपर से गुजर रही थी, तब पायलट ने हल्का टर्बुलेंस महसूस किया। उन्होंने लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कॉन्टैक्ट किया और खराब मौसम से बचने के लिए पाकिस्तान के एयरस्पेस में घुसने की परमिशन मांगी।



लाहौर ATC ने पायलट को साफ मना कर दिया, जिसके कारण फ्लाइट को अपने तय रूट पर आगे बढ़ना पड़ा। आगे जाकर फ्लाइट गंभीर टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। फ्लाइट जोर से हिलने-डुलने लगी। फ्लाइट में 227 लोग सवार थे। तेज झटकों के कारण सभी चीखने-चिल्लाने लगे थे।



पायलट ने श्रीनगर ATC को जानकारी दी और फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। लैंडिंग के बाद देखा गया कि फ्लाइट का अगला हिस्सा (नोज कोन) टूट गया था। सोशल मीडिया पर फ्लाइट के भीतर के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। बच्चों के रोने की आवाजें भी आ रही हैं।

Related posts

AUTO expo 2023 Noida : नोएडा में ऑटो एक्सपो आज से शुरू, वाहन कंपनियों ने पेश की नई-नई आधुनिक कारें, मारुति कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार बनी आकर्षण का केंद्र, हुंडई ने भी लॉन्च की ईवी कार

admin

Britain 4 days working : बड़ा फैसला : ब्रिटेन की एक साथ 100 कंपनियों ने शुरू की “नई पहल”, कर्मचारियों की हुई मौज ही मौज, भारतीय कंपनियों पर भी बढ़ा दबाव

admin

Corona Cases दिल्ली में बढ़े कोरोना के मरीज, अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता

admin

Leave a Comment