आयकर विभाग ने चीन की मोबाइल कंपनियों के कई दफ्तरों पर मारे छापे, पूछताछ जारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

आयकर विभाग ने चीन की मोबाइल कंपनियों के कई दफ्तरों पर मारे छापे, पूछताछ जारी

हाल के वर्षों में चीन की मोबाइल कंपनियों ने भारतीय बाजार में अपना अच्छा खासा वर्चस्व बना लिया है। आज कई चाइनीस मोबाइलों की देश में अच्छी डिमांड है। लेकिन यह मोबाइल कंपनियां केंद्र सरकार के द्वारा बनाए गए नियमों का उल्लंघन करती रही हैं। इसी को लेकर बुधवार सुबह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने देश के कई शहरों में चीन के मोबाइल कंपनियों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की। यह छापे
दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु में कंपनियों के दफ्तरों पर मारे गए। इन कंपनियों में ओप्पो और वीवो भी शामिल हैं। इन पर शेल कंपनियों के जरिए टैक्स चोरी का आरोप है। बताया जा रहा है कि चीनी कंपनियों द्वारा नियम तोड़े गए हैं और अब उनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है। इनकम टैक्स विभाग के अफसरों की अभी भी चाइनीस मोबाइल के दफ्तरों में पूछताछ जारी है। ‌ बता दें कि देश में इससे पहले भी जांच एजेंसियों ने चीनी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। पहले भी रेड की गई है, कई तरह के आरोप लगे हैं और एक्शन होता भी दिखा है। ट्रांसपोर्ट से लेकर लोन अप्लिकेशन कंपनियों तक, कई जगह पर IT कार्रवाई हुई है। हाल ही में चीन की ZTE कंपनी पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ा था। गुरुग्राम में हुई वो रेड कई घंटे चली थी। तब अधिकारियों ने बताया था कि कंपनी द्वारा टैक्स से जुड़े कई नियमों का उल्लंघन किया गया था।

Related posts

Access Now and KeepItOn : भारत लगातार पांचवें साल इंटरनेट बंद करने के मामले में दुनिया पहले स्थान पर, ग्लोबल रैकिंग कोर्ट जारी किए आंकड़े

admin

गुस्साए छात्रों ने आरआरबी का रिजल्ट निकलने के बाद पटना रेलवे स्टेशन पर जमकर किया प्रदर्शन, कई ट्रेनों को रोका

admin

Weather Alert उत्तराखंड, दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, अभी तीन दिनों तक बना रहेगा ऐसे ही मौसम

admin

Leave a Comment