तमिलनाडु में लगातार मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन किया प्रभावित, राजधानी चेन्नई में नाव से जाने को मजबूर हैं लोग - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

तमिलनाडु में लगातार मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में जनजीवन किया प्रभावित, राजधानी चेन्नई में नाव से जाने को मजबूर हैं लोग

पिछले 3 दिनों से तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से राज्य के कई जिले प्रभावित हैं। बारिश को देखते हुए स्टालिन सरकार ने पुलिस प्रशासन अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी किए हैं। ‌ राजधानी चेन्नई में भी बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। ‌ लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नाव भी चलाई गई है। चेन्नई के मुगलिवक्कम इलाके में लगातार बारिश के बाद जलभराव वाली सड़क से निकलने के लिए नाव लोग का इस्तेमाल कर रहे हैं। ‌चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। राज्य के 7 जिलों के स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है। इनमें चेन्नई, रानीपेट, वेल्लोर, चेंगलपट्टू, विलुपुरम, तिरुवल्लुर और कांजीपुरम शामिल हैं। चेन्नई में भारी बारिश की वजह से चितलापक्कम झील उफान पर है। इसका पानी रिहायशी इलाकों में चला आया है।

Related posts

महाराष्ट्र संकट पर संसद परिसर में सांसद ने पुष्पा स्टाइल में किया एक्शन

admin

Himachal Pradesh Heavy Rain VIDEO : राज्य में चारों ओर तबाही का मंजर : हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव, पानी के सैलाब में दो और ऐतिहासिक पुल चंद सेकंड में ही बह गए, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो, प्रसिद्ध पंचवक्त्र महादेव मंदिर पानी के सैलाब में घिरा

admin

TATA New Cycle Strider Cycle टाटा ने लॉन्च की “स्ट्राइडर साइकिल”, दीपावली पर ग्राहकों के लिए बड़ी छूट का किया एलान

admin

Leave a Comment