यूपी में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ पूर्व सांसद ने भी भाजपा का थामा दामन, गरमाई प्रतापगढ़ की सियासत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

यूपी में सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ पूर्व सांसद ने भी भाजपा का थामा दामन, गरमाई प्रतापगढ़ की सियासत


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले आज तीन और नेताओं ने पाला बदला। सपा से टिकट कटने से नाराज सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा ने भाजपा का दामन थाम लिया है । इनके अलावा पूर्व सांसद राकेश सचान और शरदवीर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए हैं। यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी आदि लोग की मौजूदगी में तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। बता दें कि शिवकांत ओझा की घर वापसी हुई है। वह बीजेपी से सपा में गए थे। वहीं पूर्व सांसद राकेश सचान सपा से कांग्रेस अब भाजपा में शामिल हुए। शाहजहांपुर से टिकट कटने के बाद शरदवीर सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए। इन नेताओं के भाजपा में आने के बाद अखिलेश यादव को झटका माना जा रहा है। बता दें कि शिवाकांत ओझा प्रतापगढ़ रानीगंज विधानसभा सीट से अखिलेश यादव से टिकट मांग रहे थे लेकिन उन्होंने नहीं दिया। पूर्व मंत्री ओझा के भाजपा में शामिल होने के बाद प्रतापगढ़ में सियासत गरमा गई है।

Related posts

विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के समाजवादी पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा

admin

यूपी पुलिस विभाग में निकली 26,000 बंपर वैकेंसी, देखें नोटिफिकेशन

admin

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब प्रदेश में हर परिवार का बनेगा “फैमिली कार्ड” जारी किए दिशा निर्देश

admin

Leave a Comment