30 अक्टूबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

30 अक्टूबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺


30 अक्तूबर 2024


वार- बुधवार
विक्रम संवत -2081
अयन – दक्षिणायन
मास – कार्तिक
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी ( दोपहर 01:15 तक) तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि
विशेष – आज श्री हनुमान जयंती, श्री धन्वंतरी जयंती
सूर्योदय – 06: 40
सूर्यास्त – 05: 32
चंद्रमा – कन्या राशि में
नक्षत्र – हस्त
योग – वैधृति ( प्रातः 08:52) तत्पश्चात विष्कंभ योग
करण – वणिज ( दोपहर 01:15 तक) तत्पश्चात विष्टि योग
दिशाशूल – उत्तर 
राहुकाल – दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक



           🌼आज का सुविचार 🌼


आप समस्याओं से तभी हारते हैं, जब आपका मन अशांत होता है, जबकि शांत में अनगिनत संभावनाएं हमेशा रहती हैं।




30 अक्टूबर का राशिफल——




मेष राशि



बहन से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। व्यर्थ के क्रोध और वाद विवाद से बचे। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि


रुके हुए कम होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सुबह बुध के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को हरा चारा खिला दें।

मिथुन राशि



घर में हर्षोल्लास का मौका रहेगा। कारोबारी कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।



कर्क राशि



पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसर का सहयोग प्राप्त होगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी का दान करें।

सिंह राशि



आर्थिक योजना फलीभूत होगी। आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।माता की सेहत का ध्यान रखें। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि



किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि


गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। धन प्राप्ति के संकेत है। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें। गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि



स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। व्यापार में कठिनाई आ सकती है। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि


पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकता है। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि


उपहार या सम्मान प्राप्त होगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपको संघर्ष करना होगा। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि


घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। आलस्य से बचे। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीपक जला सकते हैं।

मीन राशि


जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी मित्र अथवा सहयोगी की मदद से कारोबार में वृद्धि होगी। परिस्थितियों का सामना करेंगे और सफलता अवश्य पाएंगे। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Related posts

Rahul Gandhi : पीएम मोदी के विपक्ष पर किए गए जबरदस्त प्रहार के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- मणिपुर मुद्दे पर प्रधानमंत्री हंस रहे थे और केवल 2 मिनट बोले

admin

Mumbai Pune expressway Fire VIDEO : दर्दनाक हादसा : एक्सप्रेस-वे पर केमिकल से भरा टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, सड़क पर जा रहे दो बाइक सवार समेत चार की जिंदा जलकर मौत, देखें वीडियो

admin

14 दिसंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment