27 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 11, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

27 मार्च, बुधवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 27 मार्च 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- बुधवार

युगाब्दः- 5125

विक्रम संवत- 2080

शक संवत -1945

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)

ऋतु – वसन्त 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – चैत्र 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- द्वितीया 

नक्षत्र – चित्रा

योग – व्याघात 

करण- गर

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:56

🌑सूर्यास्त:- 6:12

🌸आने वाला व्रत व विशेष:-श्रीगणेश चतुर्थी (चौठ) व्रत – गुरुवार व रंगपंचमी- शनिवार ।

🌞पाक्षिक सूर्य- उ.भा. नक्षत्र में

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

      अथर्ववेद में 760 सूक्त और 6000 मंत्र है ।

🌚 राहु काल:- दिन के 12:03 से 1:36 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

गलतियां भी उसी से होती है जो कोशिश करता है । निकम्मे की जिंदगी तो दूसरे की गलती ढूंढने में ही खत्म हो जाती है ।

27 मार्च का राशिफल—–

मेष 

आज के दिन आपको कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा, जिस कारण मन शांत रहेगा। आज किसी अपने नजदीकी व्यक्ति से आपको नुकसान होना संभव है। अच्छा होगा वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन अभी न करें। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में विवाद की स्थिति निर्मित होने पर स्वयं को दूर रखें। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृषभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। साथ ही व्यवसायिक कार्य से आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारियों से संपर्क मधुर होंगे। पत्नी के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन 

आज सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए लाभ के योग निर्मित करेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। किसी नए कार्य में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिससे बड़ा आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी खरीदने का मन आज आपका बन सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ी भविष्य निधि जमा कर सकते हैं।

कर्क 

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आज वाणी पर संयम रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे कार्य में विरोधी वर्ग का वर्चस्व दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक हानि संभव है। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

सिंह 

आज किसी नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आज आपको अपने मित्र या पड़ोसी व्यक्ति से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। आज किसी व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए घातक होगा। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन अभी न करें। आज पत्नी से आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने मित्र और संबंधियों का सहयोग प्राप्त होगा। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में विजय प्राप्त होगी। अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर होंगे। आज पत्नी और बच्चों के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला 

आज का दिन व्यावसायिक दृष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सेदार बन सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। घर में पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे। आज परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज आपका दिन घर पर बहुत अच्छा निकलने वाला है।

वृश्चिक 

 आज आप शारीरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है, जिस कारण कार्यक्षेत्र में बाधाएं उत्पन्न होंगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद बढ़ेंगे। आज यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी रखें।

धनु 

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज खानपान पर नियंत्रण रखें। आज परिवार में किसी अपने से वाद विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए कार्य के लिए आज आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि कार्यों में आज बड़े निवेश करने से बचें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

मकर 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया वाहन या मकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक तौर से कोई बड़ी मदद आज आपको प्राप्त होगी, जिससे व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी। पत्नी और बच्चों से चल रहे विवाद खत्म होंगे। मन शांत रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत की नींव डाल सकते हैं। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलेगा, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में चल रहे तनाव दूर होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी।

मीन 

आज आप अपने किसी डिसीजन के कारण आर्थिक नुकसान उठा सकते हैं। अच्छा होगा किसी पर भी आंख मूंद कर विश्वास न करें। किसी को भी बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

Related posts

Who is Rahul Navin new ED Director : राहुल नवीन संभालेंगे ईडी की कमान, जानिए कौन हैं साल 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी

admin

World Cup 2023 IND vs NZ : वर्ल्ड कप में भारत की लगातार पांचवीं जीत, विराट कोहली ने खेली तूफानी पारी, न्यूजीलैंड को हराकर टीम इंडिया पहुंची पहले पायदान पर

admin

Viral video : मचा हड़कंप : राजधानी दिल्ली में बहुमंजिला इमारत भरभरा कर हुई जमींदोज, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment