31 जुलाई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

31 जुलाई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺 आज का पंचांग 🌺 🌼

दिनांक – 31 जुलाई  2025

दिन – गुरुवार
विक्रम संवत् – 2082
अयन – दक्षिणायण
ऋतु – वर्षा
मास – श्रावण
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी प्रातः 04:58 अगस्त 01 तक तत्पश्चात अष्टमी
नक्षत्र – चित्रा रात्रि 12:41 अगस्त 01 तत्पश्चात् स्वाती
योग – साध्य प्रातः 04:32 अगस्त 01 तक तत्पश्चात् शुभ
राहुकाल – दोपहर 02:25 से शाम 04:04 तक
सूर्योदय – 05:22
सूर्यास्त – 06:38
दिशा शूल – दक्षिण दिशा में
ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:44 से प्रातः 05:27 तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:20 से दोपहर 01:12
निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:25 अगस्त 01 से रात्रि 01:08 अगस्त 01 तक
व्रत पर्व विवरण – संत तुलसीदासजी जयंती
विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है, व शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)



                 🌼आज का सुविचार 🌼


पवित्रता, धैर्य तथा प्रयत्न के द्वारा सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं।



31 जुलाई का राशिफल———




मेष : आज आपके कार्य में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। खरीद-फरोख्त के साथ जुड़े व्यापारियों को कारोबार में लाभ और सफलता मिलेगी। आपकी खोई हुई वस्तु वापस मिलने की संभावना है। नकारात्मक विचारों को मन में न आने दें। प्रिय व्यक्ति के साथ प्रेम का सुखद अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

वृषभ : वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। व्यर्थ खर्च की मात्रा बढ़ सकती है। पूंजी-निवेश करने से पहले जांच-पड़ताल कर लें। लेन-देन संभलकर करें। लाभ के लालच में न फंसे। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें।

मिथुन : पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ अवश्य प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और आज आपका मनोबल बढ़ेगा। ऑफिस में साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बिता पाएंगे। व्यवसाय में प्रमोशन की संभावना है।

कर्क : आज धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। विदेश या दूर देश से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रवास या किसी धार्मिक यात्रा से मन प्रसन्न होगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रूप से आज प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

सिंह : आज ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे उत्साह बना रहेगा। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी। आपके अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। सरकारी लाभ मिलेगा।

कन्या : अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा। पेट संबंधी रोग से परेशान हो सकते हैं। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता लाभदायी रहेगी।

तुला : आज विशेष लाभ मिलेगा, जिससे बिजनेस संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। निवेश में लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा और प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। वाणी की मधुरता और न्यायप्रिय व्यवहार से आप लोकप्रियता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मिष्टान्न भोजन मिलेगा।

वृश्चिक : पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। सफलता एवं नई योजना भरा दिन आपको मिलेगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति अधिक निखरेगी। शारीरिक, मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आर्थिक लाभ होगा। स्वादिष्ट भोजन, सुंदर वस्त्र और वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

धनु : भाग्य आज आपका साथ देगा और आज आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करने वालों के लिए विवाह का योग है।

मकर : आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है।, यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। वसूली, प्रवास, आय आदि के लिए शुभ दिन है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा होगी। पिता से लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुम्भ : प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा और आप शेयर में निवेश भी कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें। रोजगार शुरू करने का यह सही समय है। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है। परिजनों के साथ प्रवास में भोजन करने से तथा भेंट उपहार मिलने पर आप आनंदित होंगे।

मीन : अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आज उन्नतिदायक दिन है। शत्रु बलहीन रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। मौज-शौक और घूमने-फिरने के पीछे खर्च हो सकता है। लंबी यात्रा होगी। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आकर्षित रहेंगे। विद्यार्थियों को पढने-लिखने में अनुकूलता रहेगी।

Related posts

24 अक्टूबर, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

मुख्यमंत्री धामी ने आज की “बड़ी घोषणा”, अब यूपी में महिलाओं को सीएम योगी के आदेश का इंतजार

admin

26 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment