20 फरवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

20 फरवरी, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग🌼🌺

दिनांक – 20 फरवरी 2025

दिन – गुरुवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसन्त

मास – फाल्गुन

पक्ष – कृष्ण

तिथि – सप्तमी प्रातः 09:58 तक तत्पश्चात अष्टमी

नक्षत्र – विशाखा दोपहर 01:30 तक तत्पश्चात अनुराधा

योग – ध्रुव प्रातः 11:34 तक, तत्पश्चात व्याघात

राहु काल – दोपहर 02:20 से दोपहर 03:46 तक

सूर्योदय – 07:12

सूर्यास्त – 06:34

दिशा शूल – दक्षिण दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:28 से 06:18 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:30 से दोपहर 01:16 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:28 फरवरी 21 से रात्रि 01:18 फरवरी 21 तक

व्रत पर्व विवरण – शबरी जयंती, कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, सर्वार्थसिद्धि योग (दोपहर 01:30 से प्रातः 07:08 फरवरी 21 तक)

विशेष – अष्टमी को नारियल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)

                 🌼आज का सुविचार 🌼 

कभी हार न मानने की आदत ही,आपकी एक दिन जीत का कारण बनती हैं।

20 फरवरी का राशिफल—– 

मेष 

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। आज व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी बात को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनने से मन अशांत रहेगा।

वृषभ 

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार में नये अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन 

आज दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी अपने के व्यवहार से मन उदास रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है। संभलकर रहें। गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें।

कर्क 

व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं, तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठायें। किसी लंबी यात्रा पर न जाएं।

सिंह 

आज अच्छा महसूस करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज व्यापार में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज व्यापार में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला 

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक 

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु 

आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे है, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर 

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी और परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन 

आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण आप परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

Related posts

7 दिसंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

12 सितंबर, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

admin

New zealand PM Jacinda Ardern’s shock resignation announcement : न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री और दुनिया की लोकप्रिय नेताओं में शुमार जैसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने का किया एलान राजनीति के शिखर पर होने के बाद भी छोड़ेंगीं पद

admin

Leave a Comment