11 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 2, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

11 मई, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌼🌺आज का पंचांग 🌺🌼

दिनांक -11 मई 2025

दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – वैशाख

पक्ष – शुक्ल

तिथि – चतुर्दशी रात्रि 08:01 तक तत्पश्चात् पूर्णिमा

नक्षत्र – स्वाति पूर्ण रात्रि तक

योग – व्यतीपात प्रातः 05:01 मई 12 तक तत्पश्चात् वरीयान्

राहुकाल – शाम 05:33 से शाम 07:12 तक 

सूर्योदय – 06:01

सूर्यास्त – 07:12 

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:34 से प्रातः 05:17 तक 

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:10 से दोपहर 01:03 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:14 मई 12 से रात्रि 12:58 मई 12 तक 

व्रत पर्व विवरण – नृसिंह जयंती , छिन्नमस्ता जयंती, सर्वार्थसिद्धि योग, व्यतीपात योग (प्रातः 04:02 से प्रातः 05:01 मई 12 तक)

विशेष – चतुर्दशी के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)

11 मई का राशिफल ——

मेष – आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कामों में आज सफलता हासिल होगी। किसी जरूरी काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आपसी मतभेद दूर होंगे। खुशनुमा माहौल रहेगा।

वृषभ – आज सेहत को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपके बनते कार्य में अड़चन पैदा करने की कोशिश करेगा। परिवार में जीवनसाथी से किसी बात पर झगड़ा हो सकता है।

मिथुन – आज का दिन बहुत भागदौड़ वाला रहेगा। काम ज्यादा होने से शारीरिक रूप से थकावट महसूस कर सकते हैं। बिजनेस में बदलाव करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। बिजनेस में आपके पार्टनर धोखा दे सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। परिवार में पत्नी और बच्चों का किसी से विवाद हो सकता है।

कर्क – आज किसी बड़े फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझें। परिवार में बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह – आज का दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं में आज बड़ी राहत मिलेगी। पत्नी या पति से चल रहा मतभेद दूर होगा। आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या – आज थोड़ा संभल कर चलने और काम करने का दिन है। कोई नया कार्य शुरू करने से पहले उसके बारे में अच्छे से जान लें। किसी भी व्यक्ति की बातों में ना आए,अन्यथा बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। पत्नी या पति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे मन अशांत रहेगा।

तुला – आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आज कोई नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। साथ ही प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। आज किसी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना आपके लिए हानिकारक रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक – आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। कोर्ट केस में आपको विजय मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व कायम रहेगा। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। इससे आने वाले दिनों में बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

धनु – आज बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान अपने सामान की रक्षा करें। साथ ही वाहन का प्रयोग सतर्कतापूर्वक करें। आज आपको कहीं से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर – आज का दिन उलझन से भरा रहेगा। किसी पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ – आज किसी पुराने विवाद में फिर फंस सकते हैं। इससे पुलिस और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज व्यापार में विरोधियों से संभलकर रहने का है। काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे।

मीन – आज बिजनेस में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से पुराना रुका हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार व्यवसाय में बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है। इससे आर्थिक स्रोत के नए रास्ते बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

Related posts

VIDEO US Plane Emergency landing उड़ान के दौरान विमान का लैंडिंग गियर हुआ फेल, हवा में फ्लाइट में लगी आग, काफी देर तक 173 यात्रियों की थमी रहीं सांसें, लैंड करने पर सभी यात्री प्लेन से कूदकर भागे, देखें दहशत भरा वीडियो

admin

12 जनवरी, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Watch : बाबा केदारनाथ धाम में टूटा “बर्फ का पहाड़”, खौफनाक मंजर देख तीर्थयात्री सहम गए, साल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा की दिलाई याद, देखें वीडियो

Leave a Comment