26 जनवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 4, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

26 जनवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌺🌼आज का पंचांग 🌼 🌺



दिनांक – 26 जनवरी 2025


दिन – रविवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – उत्तरायण

ऋतु – शिशिर

मास – माघ

युगाब्द-५१२६

विक्रम संवत-२०८१

तिथि – द्वादशी रात्रि 08:54 तक तत्पश्चात त्रयोदशी

पक्ष – कृष्ण

नक्षत्र – ज्येष्ठा प्रातः 08:26 तक तत्पश्चात मूल

योग – व्याघात प्रातः 03:34 जनवरी 27 तक, तत्पश्चात हर्षण

राहु काल – शाम 05:01 से शाम 06:23 तक

सूर्योदय – 07:25

सूर्यास्त – 06:19

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:38 से 06:29 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:30 से दोपहर 01:14 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:26 जनवरी 27 से रात्रि 01:18 जनवरी 27 तक

व्रत पर्व विवरण – गणतंत्र दिवस, सर्वार्थसिद्धि योग (प्रातः 08:26 से प्रातः 07:21 जनवरी 27 तक)

विशेष – द्वादशी को पूतिका (पाई) खाने से पुत्र का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)




              🌼आज का सुविचार 🌼


आप अपने सपनों के पीछे भागो, लोगों के पीछे नहीं वो अपने आप आपके पीछे आ जायेगे।


26 जनवरी का राशिफल ——-




मेष


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से यदि परेशान हैं, तो आज आप को राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

वृषभ


आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। वाद विवाद की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का विवाद परिवार में हो सकता है।

मिथुन


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन शांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई परिवर्तन करने से नुकसान हो सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

कर्क


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आने वाले समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह


आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी में आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी कोई नया बना कार्य का आज आपको ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या


आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं। नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला


आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम अधिक होने के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें। नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है।

वृश्चिक


आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूरे होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का ऑफर आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर


आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में नुकसान हो सकता है परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

कुंभ


आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। आपका कोई व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में ना करें स्वास्थ्य का ख्याल रखें परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं वाणी पर संयम रखें वाद-विवाद से दूर रहें।


मीन


आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील समझौता कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

Related posts

New Parliament Building : लोकतंत्र के नए मंदिर में गृहप्रवेश : पुराने संसद भवन को अलविदा कहकर पीएम मोदी सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को पैदल ही लेकर संसद की नई इमारत पहुंचे, देखें अद्भुत वीडियो

admin

5G service 50 Cities covered : भारत के 50 शहरों में 5G कनेक्टिविटी हुई कवरेज, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ने संसद में दी जानकारी

admin

13 अक्टूबर,‌ गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment