30 जून, रविवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch
February 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

30 जून, रविवार का पंचांग और राशिफल

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिनांक:- 30 जून 2024

दिन:- रविवार 

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – ग्रीष्म 

काल (राहु)- पश्चिम दिशा

मास – आषाढ़ 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- नवमी 

नक्षत्र – रेवती

योग – अतिगण्ड

करण- गर

दिशा शूल- पश्चिम दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:11

🌑सूर्यास्त:- 6:53

🌞पाक्षिक सूर्य- आर्द्रा नक्षत्र मे ।

🌺 आज का विशेष:- पंचक (भदवा ) समाप्ति आज प्रात. 8:55 ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻🌸

   समुद्र मंथन में कल 14 रत्न निकले थे ।

🌚 राहु काल:- सायं के 5:11 से 6:53 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

जीवन में यदि आगे बढ़ाना है तो दूसरों से नहीं खुद से मुकाबला करना सीखें ।

30 जून का राशिफल— 

मेष 

आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। साथ ही आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें नहीं, तो नुकसान होगा। पत्नी बच्चों के साथ आज किसी मांगलिक कार्य में जाने का योग बन सकता है।

वृषभ 

आज के दिन आप यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन संभाल कर चलाएं नहीं, तो चोट लग सकती है। व्यापार में कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन 

आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। क्रोध के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें। साथ ही कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोई नया मकान व वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।

कर्क 

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार क्षेत्र में बड़ा लाभ देखने को मिलेगा। कोई नई डील या समझौता आज आप कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह 

आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसे नहीं, तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में भाई-भतीजे से कुछ मतभेद हो सकता है। व्यापार में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। साथ ही आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।

कन्या 

आज आप अपने परिवार और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां नजर आएंगी। व्यापार में गिरावट की स्थिति महसूस होगी। नौकरी वालों का अपने अधिकारी वर्ग से विवाद हो सकता है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है।

तुला 

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृश्चिक 

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआती नीव रख सकते हैं साथ ही आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है जिस कारण कई दिन से चली आ रही आर्थिक समस्या से आपको निजात मिलेगी परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं

धनु 

आज आप कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश व किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। सोच-विचार कर काम करें नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में किसी से बात को लेकर मतभेद ज्यादा बढ़ सकता है, जिस कारण आपको अपना निवास छोड़ना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मकर 

आज आपका मन अशांत रहेगा। आपका कोई विशिष्ट कार्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आपको बड़ा आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ सकता है। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। साथ ही शेयर मार्केट में कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

कुंभ 

आज आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिसके द्वारा बहुत दिन से रुका हुआ आपका कोई कार्य पूर्ण होगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मीन 

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। माता-पिता और परिवार के लोग आज किसी तीर्थ यात्रा आदि पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी और बच्चों के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं।

Related posts

Himachal Pradesh kullu Cloud Burst VIDEO हिमाचल प्रदेश में फिर आपदा का कहर : बादल फटने से बड़ी तबाही, सैलाब में कई गाड़ियां बह गई और मकानों में पानी घुस गया, एक की मौत, तीन घायल, देखें वीडियो

admin

First August New Rule : आज पहली तारीख से देश में हुए पांच बड़े बदलाव, एलपीजी सिलेंडर भी सस्ता, ग्राहकों को मिली बड़ी राहत, डिजिटल ट्रांजैक्शन से लेकर यूपीआई के नियम भी बदले

admin

यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में होगी

admin

Leave a Comment