10 जनवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

10 जनवरी, शुक्रवार का पंचांग और राशिफल

 🌼🌺आज का हिन्दू पंचांग🌺🌼

दिनांक – 10 जनवरी 2025

दिन – शुक्रवार

विक्रम संवत् – 2081

अयन – दक्षिणायन

ऋतु – शिशिर

मास – पौष

पक्ष – शुक्ल

तिथि – एकादशी प्रातः 10:19 तक, तत्पश्चात द्वादशी

नक्षत्र – कृत्तिका दोपहर 01:45 तक तत्पश्चात रोहिणी

योग – शुभ दोपहर 02:37 तक, तत्पश्चात शुक्ल

राहु काल – सुबह 11:26 से दोपहर 12:47 तक

सूर्योदय – 07:26

सूर्यास्त – 06:07

दिशा शूल – पश्चिम दिशा में

ब्राह्ममुहूर्त – प्रातः 05:37 से 06:30 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:26 से दोपहर 01:09 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12:21 जनवरी 11 से रात्रि 01:14 जनवरी 11 तक

व्रत पर्व विवरण – पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जयंती, कूर्म द्वादशी

                   🌼आज का सुविचार 🌼

जीवन में संगति के चुनाव में सावधानी रखिए, क्योंकि आपकी संगति से ही आपका जीवन बनता है।

10 जनवरी का राशिफल—–

मेष 

आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होगी। परिवार में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। बिगड़े हुए कार्य बनने से आज मन प्रसन्न रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आज ठीक रहेगी। निवेश करने का विचार मन में बन सकता है।

वृषभ 

पार्टनर की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। परिवार में मतभेद की स्थिति देखने को मिलेगी। आर्थिक तौर से आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वालों को अपने सहयोगी से सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मन प्रसन्न रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार आपके मन में आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

कर्क 

आज आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ परिवर्तन करेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप सहयोगी बन सकते हैं। आज यात्रा पर जाएं, तो सावधानी बरतें। काम के लिए अपरिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह 

आज अपने पैतृक संपत्ति में आपको आपका हक मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में स्थिति लाभकारी रहेगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों को सफलता मिलेगी। आज अपनी कुशलता से रुके हुए काम को बना सकते हैं। आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

कन्या 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। आज परेशानी परिवार में हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। काम के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

तुला 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, सेहत संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृश्चिक 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कुछ नए कार्य का विचार मन में बन सकता है, जिसके लिए आप अपने मित्रों से मदद लेंगे। आज किसी व्यक्ति विशेष से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। आज के दिन संभलकर चलने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा डिसीजन सोच-विचार कर लें। परिवार में पत्नी बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी।

धनु 

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी नए कार्य की योजना पर काम करेंगे, जिसमें मित्रों की मदद मिलेगी। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यापार के लिए कुछ नया प्रयोग लाभकारी रहेगा।

मकर 

आज आप अपने दिल की बात दूसरे से नहीं कह पाएंगे, जिस कारण आपकी बातों के अनेकों अर्थ निकाले जा सकते हैं। धन खर्च होने से परेशान रहेंगे। परिवार में किसी अपने व्यक्ति के खो जाने से आप हताश और निराश होंगे। आज आपको सोच-विचार कर चलने की आवश्यकता है।

कुंभ 

आज आपका दिन कुछ महत्वपूर्ण कामों में व्यतीत होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। आपकी कार्यशैली से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। भूमि संबंधी विवाद के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा।

मीन 

आज आप अपने विचारों के जरिए लोगों की धारणा को बदल सकते हैं। आज विरोधी भी आपके कार्य से सहमत होंगे। आज के दिन आप किसी विशेष कार्य को पूरा करने में सफल होंगे। आज के दिन व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति की संभावना है। आज शत्रु भी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे।

Related posts

(BJP announced name state spokesperson, co-media) : भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता और सह मीडिया प्रभारियों के नाम का किया एलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin

SCO meeting अमेरिका के साथ खराब संबंधों के बीच आज भारत का चीन की धरती से डोनाल्ड ट्रंप को कड़ा संदेश, पीएम मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन की तिकड़ी साथ दिखाई देगी, दुनिया में चर्चा में आया तियानजिन शहर

admin

VIDEO Indore Temple Collapsed : इंदौर मंदिर हादसे में मरने वालों की संख्या 35 हुई, 20 से ज्यादा घायल, पूरी रात चलता रहा रेस्क्यू, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी, सीएम शिवराज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment