29 अप्रैल, सोमवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch horoscope rashifal April
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

29 अप्रैल, सोमवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 29 अप्रैल 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- सोमवार
युगाब्दः- 5126
विक्रम संवत- 2081
शक संवत -1946
अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)
गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)
ऋतु – वसन्त
काल (राहु)- दक्षिण दिशा
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- पंचमी
नक्षत्र – पू.षा.
योग – सिद्ध
करण- तैतिल
दिशा शूल- पूर्व दिशा में
🌞सूर्योदय:- 5:23
🌑सूर्यास्त:- 6:28
🌞पाक्षिक सूर्य- भरणी नक्षत्र में
🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
शुक्राचार्य की पुत्री देवयानी और दानवराज की पुत्री शर्मिष्ठा नहुष नंदन राजा ययाति की पत्नी थी ।
🌚 राहु काल:- प्रातः के 7:01 से 8:39 बजे तक ।

   🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

ईमानदारी एक महंगा शौक है जो हर किसी के बस की बात नहीं है निभाना ।

29 अप्रैल का राशिफल—–

मेष

आज आप नया काम शुरू करने से पहले अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरते नही तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा।

वृषभ

आज आप किसी बड़े अधिकारी से किसी काम के सिलसिले में मिल सकते सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनो से करना चाह रहे हैं उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नये पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपका रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। आप किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

सिंह

आज का दिन आपको संभलकर चलने का है। किसी बडी यात्रा आदि पर न जाएं तो वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय व्यापार में आप आज कोई नया काम शुरू न करें। नही तो हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपके लिए उतार-चढाव वाला बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने खानपान पर संयम रखें। आपका मन अशांत रहेगा। आप व्यवसाय में पार्टनर से नुकसान उठा सकते हैं। कोई नया काम आप शुरू न करें। परिवार में वाद विवाद से बचें।

तुला

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने लिए कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बडा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक

आपका आज का दिन उतार चढाव वाला रहेगा। वाद विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका बिगड सकता है।

धनु

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं परंतु कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

Related posts

Gangotri dham akshy tritiya Door open : गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे, नवरात्र पर निकला मुहूर्त

admin

Horoscope Punchang 29 सितंबर, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Rule Change From 1st February : बजट से पहले आज पहली तारीख को हुए कई अहम बदलाव, एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए, जानिए क्या-क्या नए नियम हुए लागू

admin

Leave a Comment