21 जुलाई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
धर्म/अध्यात्म

21 जुलाई, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक- 21 जुलाई 2022

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन – गुरुवार
संवत्सर नाम – नल
युगाब्दः- 5124
विक्रम संवत- 2079
शक संवत -1944
अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
गोल – सौम्य (उत्तर)
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- पश्चिम दिशा
मास – श्रावण
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- अष्टमी
नक्षत्र – अश्विनी
योग – सुकर्मा
करण- बव
दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
🌞सूर्योदय- 5:17
🌹आने वाला व्रत व विशेष:- कामदा एकादशी व्रत- रविवार ।
🌞पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में ।
🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
महर्षि वाल्मीकि का बचपन का नाम रत्नाकर था ।
🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:22 से 6:42 तक ।
🌚 राहु काल:- दिन के 1:46 से 3:27 बजे तक । 🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

दीपक सोने की हो या मिट्टी की उसकी पहचान सिर्फ उसके प्रकाश से होती है ।

21 जुलाई का राशिफल—-

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में कई सुनहरे मौके प्राप्त होंगे। कारोबार में पैसा लगाने के लिए आज दिन अच्छा है। व्यापार के नए कामों में आपको फायदा होगा। किसी रचनात्मक काम को करने से आपको फायदा होगा। छात्रों को सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। सेहत के मामले में सब बढ़िया रहेगा।

वृषभ: आज आपका दिन ठीक ठाक ही रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सकारात्मक विकास की संभावना है। जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं या नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनके लिए समय अच्छा है। आपके स्वास्थ्य में भी उतार चढ़ावा बना रहेगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा है, फल अच्छा मिलेगा।

मिथुन: आज आपका दिन आपकी अपेक्षाओं से अच्छा रहेगा। नौकरी व्यापार में नए अनुबंध व पूंजी निवेश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक उन्नति के योग हैं। सरकारी विभागों से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मनचाहे स्थानों पर ट्रांसफर हो सकता है। छात्र अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

कर्क: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी व्यापार में अच्छी ग्रोथ की स्थिति बनी हुई है। धन लाभ होगा। कार्यालय में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। व्यापारियों को अपनी योजना से धन लाभ होगा। आपके कार्यों में बाधा डालने का काम कर सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं हैं, कड़ी मेहनत पर ही फल मिलेगा।

सिंह: आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों रुकावट पैदा कर सकते हैं सतर्क रहें। पुराने मित्रों से मेलजोल होगा। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

कन्या : आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी, धनलाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। काम का बोझ रहेगा व समय पर कार्य पूरा करने की चुनौती रहेंगी जिसके चलते वरिष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें बेवजह किसी विवाद में न पड़े। व्यापारिक मामले सामान्य रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बेहतरीन है प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

तुला: आज के दिन मानसिक चिंताओं से घिरे रहेंगे। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। कार्यक्षेत्र में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हानि पहुंचा सकता है। आर्थिक निवेश में रुकावट उत्पन्न होगी। आय की कमी महसूस कर सकते हैं। व्यापारिक क्षेत्र में गतिरोध पैदा होंगे पैसों के लेनदेन को लेकर सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। खर्चों की अधिकता के चलते बैंक बैलेंस हिल सकता उधार देने से बचें। आज के सिलसिले में की गई यात्रा थका देने वाली रहेगी।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज का दिन सफलतापूर्ण बताएंगे वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी।आर्थिक परेशानियां दूर होंगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक मामले सुचारू रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई। यात्रा फायदेमंद रहेंगी । बेरोज़गारों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी में बढ़िया रोजगार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा।

धनु: आज का दिन सफलतादायक रहेगा। आर्थिक मामले सुलझेंगे धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में तेजी आएगी सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधित रोग बढ़ सकते हैं, खानपान मैं सावधानी बरतें।

मकर: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में नवीन आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश करेंगे जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे।व्यापारियों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी पूर्व में की गई योजनाएं फलीभूत होंगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों का मनपसंद जगह पर स्थानांतरण हो सकता है । छात्रों के लिए यह दिन अच्छा है। मित्रों के साथ समय बीत सकता है।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। पूर्व में अटकी योजनाएं कठिन मेहनत की वजह से सुचारू रूप से शुरू होंगी। आर्थिक वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूरा करने के लिए संघर्ष का का सामना करना पड़ सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है आपके प्रभाव में वृद्धि होगी l छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: आज आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से मदद मिलेगी। व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है जिससे मान सम्मान में वृद्धि होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कंप्यूटर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। विदेश में पढ़ाई लिखाई के लिए जाने वाले छात्रों के कार्य बन सकते हैं, प्रयास जारी रखें।

Related posts

Panchang and rashifal 14 January 2024 Saturday : 14 जनवरी, रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

17 जून, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

बिहार में नए आवास में रहेंगे नवनिर्वाचित विधायक, 246 आवास तैयार

admin

Leave a Comment