सम्मान: राष्ट्रपति ने 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 35 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 10, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

सम्मान: राष्ट्रपति ने 12 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और 35 को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा

शनिवार शाम भारत सरकार ने खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड भारतीय खिलाड़ियों को वितरित कर दिए हैं। गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ग्लैमर छाया रहा। बता दें कि पिछले दिनों पद्म पुरस्कार दिए गए थे। आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा, सिल्वर मेडलिस्ट पहलवान रवि दहिया, महिला क्रिकेटर मिताली राज और हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंहि सहित 12 एथलीटों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा । अर्जुन पुरस्कार विजेताओं में अधिकतर पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक विजेता हैं। इनमें क्रिकेटर शिखर धवन भी शामिल हैं। अर्जुन पुरस्कार पाने वालों की लिस्ट में 35 एथलीट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड । नीरज चोपड़ा (जेवलिन) रवि कुमार (पहलवान) लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाज) पीआर श्रीजेस (हॉकी) अवनी लेखरा (निशानेबाज) सुमित अंतिल (जेवलिन) प्रमोद भगत (पैरा बैडमिंटन) मनीष नरवाल (शूटर) मिताली राज (क्रिकेटर) सुनील क्षेत्री (फुटबॉल) मनप्रीत सिंह (हॉकी) हैं । इन खिलाड़ियों को दिया गया अर्जुन पुरस्कार। अरपिंदर सिंह (एथलेटिक्स), सिमरनजीत कौर (मुक्केबाजी), शिखर धवन (क्रिकेट), सीए भवानी देवी (तलवारबाजी), मोनिका (हॉकी), वंदना कटारिया (हॉकी), संदीप नरवाल (कबड्डी), हिमानी उत्तम परब (मल्लखंब), अभिषेक वर्मा (निशानेबाजी), अंकिता रैना (टेनिस), दीपक पूनिया (कुश्ती), दिलप्रीत सिंह (हॉकी), हरमनप्रीत सिंह (हॉकी), रूपिंदर पाल सिंह (हॉकी), सुरेंद्र कुमार (हॉकी), अमित रोहिदास (हॉकी)), बीरेंद्र लाकड़ा (हॉकी), सुमित (हॉकी), नीलकांत शर्मा (हॉकी), हार्दिक सिंह (हॉकी), विवेक सागर प्रसाद (हॉकी), गुरजंत सिंह (हॉकी), मनदीप सिंह (हॉकी), शमशेर सिंह (हॉकी), ललित कुमार उपाध्याय (हॉकी), वरुण कुमार (हॉकी), सिमरनजीत सिंह (हॉकी), योगेश कथूनिया (पैरा एथलेटिक्स), निषाद कुमार (पैरा एथलेटिक्स), प्रवीण कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सुहाश यतिराज (पैरा बैडमिंटन), सिंहराज अधाना (पैरा निशानेबाजी), भावना पटेल (पैरा टेबल टेनिस), हरविंदर सिंह (पैरा तीरंदाजी) और शरद कुमार (पैरा एथलेटिक्स) हैं ।

Related posts

PM modi Washington Ronald Reagan H1-B Visa पीएम मोदी ने अमेरिका में रह रहे लाखों प्रवासी भारतीयों की वर्षों पुरानी मांग पूरी की, H1 बी वीजा के दी सौगात, सभागार में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, यूएस का दौरा खत्म कर अब प्रधानमंत्री मिस्र रवाना, वीडियो

admin

Access Now and KeepItOn : भारत लगातार पांचवें साल इंटरनेट बंद करने के मामले में दुनिया पहले स्थान पर, ग्लोबल रैकिंग कोर्ट जारी किए आंकड़े

admin

Shimla Terrifying accident Video : शिमला में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, हाटकोटी राजमार्ग पर बेकाबू ट्रक कई कारों को रौंदता हुआ पलट गया, कई गाड़ियां चकनाचूर हो गई, दो की मौत

admin

Leave a Comment