योग नगरी ऋषिकेश में होली धूमधाम के साथ मनाई गई, परमार्थ निकेतन में विदेशी भक्त भी रंगों में हुए सराबोर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

योग नगरी ऋषिकेश में होली धूमधाम के साथ मनाई गई, परमार्थ निकेतन में विदेशी भक्त भी रंगों में हुए सराबोर

देशभर में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजधानी दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र और कर्नाटक समेत तमाम प्रदेशों में लोग होली के रंग में दिखाई दिए। ‌राजधानी देहरादून होली के रंग में रंगीन नजर आई। धार्मिक नगरी ऋषिकेश में देसी और विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में दिखाई दिए। ‌ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में विदेश पर्यटक भी भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में पहुंचे विदेशी साधकों ने रंगों और फूलों से जमकर होली खेली। पर्यटक ड्रम की थाप पर थिरकते दिखे। बुधवार को परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने पर्यटकों के साथ होली मनाई। आश्रम में आयोजित होली महोत्सव में प्रसिद्ध ताल वादक आनंदन शिवमणि की धुनों पर विदेशी पर्यटक खूब झूमे। परमार्थ निकेतन में हर साल होली महोत्सव आयोजित किया जाता है। यहां देश विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। वहीं, आज से आश्रम में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव शुरू हो गया है।

Related posts

आया पकड़ में : पटवारी-जेई-एई पेपर लीक मामले में आरोपी संजय धारीवाल को उत्तराखंड एसआईटी टीम ने मंगलौर के नारसन से किया गिरफ्तार

admin

भारी बर्फबारी के बीच बाबा केदार की डोली धाम पहुंची, कल खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं में छाया आस्था का उत्साह, देखें वीडियो

admin

बजट से पहले धामी सरकार ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की, सदन में हंगामा कर रहे कांग्रेस के विधायकों को ऋतु खंडूडी ने एक दिन के लिए किया निष्कासित

admin

Leave a Comment