विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली पहुंचे, हाईकमान के निर्देश पर हुए रवाना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

विधानसभा शीतकालीन सत्र के बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अचानक दिल्ली पहुंचे, हाईकमान के निर्देश पर हुए रवाना

हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अभी तक अपने आप को स्थापित नहीं कर पाई है। राज्य में आए दिन कुछ न कुछ सियासी हलचलें मीडिया बाजार में सुर्खियों में बनी रहती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी तक कैबिनेट की टीम तैयार नहीं कर सके हैं। बुधवार 4 जनवरी से हिमाचल में शीतकालीन सत्र शुरू हुआ था, जो शुक्रवार, 6 जनवरी तक जारी रहेगा। इस बीच अचानक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा सत्र खत्म होने से एक दिन पहले ही अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं।




बताया जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर हाईकमान के निर्देश पर सुखविंदर को अचानक राजधानी दिल्ली जाना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पार्टी हाईकमान से मुलाकात करेंगे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी मंथन होगा। बता दें कि मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शांता कुमार से भी मुलाकात की थी।

Related posts

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, केंद्रीय मंत्री ने कहा- वो कांग्रेस की चिंता करें, देश की चिंता पीएम मोदी पर छोड़ दें

admin

शिवसेना अब तक सबसे खराब दौर में, महाराष्ट्र में भाजपा सरकार बनाने के करीब पहुंची

admin

नया इनकम टैक्स कानून:  नियम-फॉर्म आधे से ज्यादा घटे, टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई व्यवस्था

admin

Leave a Comment