Uttarakhand Mansoon उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

Uttarakhand Mansoon उत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट

बीते दिनों भारी बारिश और आपदा ने उत्तराखंड को गहरे जख्म दिए हैं। भारी बारिश से जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है। रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग ने आज शनिवार को फिर कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।

देहरादून मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज व चमक के साथ होने की संभावना है। राज्य के देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भार से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली , पिथौरागढ़, चंपावत और पौड़ी जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ भारी बारिश होने का अंदेशा जताया गया है।

इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है। बात राजधानी देहरादून की करें तो आज यहां आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज व चमक के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान 31°C व 24°C के लगभग रहने की संभावना है।

Related posts

भयंकर गर्मी मारे डाल रही, बाकी कसर बिजली पूरा कर रही, 12 राज्यों में इस वजह से बत्ती का हुआ मीटर डाउन

admin

Bharat Band हड़ताल पर अड़े : एक साथ देश की 10 ट्रेड यूनियनों ने भारत बंद का किया एलान, कई महत्वपूर्ण सेवाएं होंगी बाधित, जिसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा, जानिए कहां-कहां होगा हड़ताल का असर

admin

Tatkal Booking Rules changed : 1 जुलाई से लागू होगा OTP वाला प्रोसेस, तत्काल टिकट के लिए नए नियम जारी

admin

Leave a Comment