बिहार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं घर पर ही होंगी उपलब्ध, नीतीश सरकार ने शुरू की नई योजना - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 25, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

बिहार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुविधाएं घर पर ही होंगी उपलब्ध, नीतीश सरकार ने शुरू की नई योजना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के बुजुर्गों को उनके घर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एक नयी योजना शुरू करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को इस योजना को प्राथमिकता देते हुए लागू करने का निर्देश दिया है। यह योजना नीतीश कुमार सरकार की ‘सात निश्चय’ पहल के तहत आती है।

कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि राज्य के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता के समय उनके घर पर ही नर्सिंग सहायता, घर पर पैथोलॉजी जांच, रक्तचाप (बीपी) की जांच, ईसीजी टेस्ट, फिजियोथेरेपी और आपातकालीन स्थितियों में अन्य प्रकार की चिकित्सा सहायता सहित आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।’’

उन्होंने लिखा कि स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने के लिए तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है कि राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को उनके घरों पर ही स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

बिहार मंत्रिमंडल ने हाल में बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने के उद्देश्य से 2025 से 2030 तक अगले पांच वर्षों के लिए ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम को लागू करने की मंजूरी दी है। राज्य सरकार 2015 से अब तक दो ‘सात निश्चय’ कार्यक्रम पहले ही लागू कर चुकी है।

Related posts

सुनाई आपबीती: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालवील ने पिता पर गंभीर आरोप लगाए

admin

ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी जगदीप धनखड़ “रिकॉर्ड वोटों” से जीते, भाजपा में फिर छाया जश्न

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरों की सुर्खियां

admin

Leave a Comment