माथापच्ची जारी: भाजपा ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए इन नेताओं के भेजे नाम, हाईकमान जल्द जारी कर सकता है सूची - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 8, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

माथापच्ची जारी: भाजपा ने यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए इन नेताओं के भेजे नाम, हाईकमान जल्द जारी कर सकता है सूची

(Up rajyasabha election) : उत्तर प्रदेश में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा आज या कल तक अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। ‌सपा ने अपने तीन प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिए हैं। जिनमें कांग्रेस से आए कपिल सिब्बल, रालोद के जयंत चौधरी और जावेद अली खान हैं। भाजपा ने हाईकमान को इन नामों के लिए सूची भेज दी है। बीजेपी की ओर से पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, शिव प्रताप शुक्ला, बाबूराम निषाद, प्रकाश पाल, नरेश अग्रवाल, संजय सेठ, सुरेंद्र नागर, संजय सिंह, मानवेंद्र सिंह,जफर इस्लाम सहित कुल 15 नाम भेजे गए हैं। इनके अलावा मोदी सरकार में शामिल मुख्तार अब्बास नकवी और राधा मोहन दास भी शामिल हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश की 11 सीटों में से भाजपा 8 सीटें जीत सकती है। यहां पर भाजपा के 5 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। नामांकन करने की आखिरी तारीख 31 मई है। प्रदेश विधानसभा में भाजपा गठबंधन के सदस्यों संख्या के मुताबिक राज्यसभा की आठ सीटों पर भाजपा को जीत मिल सकती है।

Related posts

यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 61 उम्मीदवारों की जारी की चौथी सूची, जानें किसको कहां से मिला टिकट

admin

अखिलेश यादव के यूपी में 300 यूनिट फ्री बिजली पर सीएम योगी ने भी किया बड़ा एलान

admin

पिछली बार रह गए पीएम मोदी के खास ‘शर्मा जी’ की योगी मंत्रिमंडल में इस बार चमकेगी किस्मत 

admin

Leave a Comment