अच्छी खबर, कोरोना महामारी से 12 से 18 साल तक के बच्चों को बचाने के लिए एक और वैक्सीन को मिली मंजूरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय हेल्थ

अच्छी खबर, कोरोना महामारी से 12 से 18 साल तक के बच्चों को बचाने के लिए एक और वैक्सीन को मिली मंजूरी

कोरोना महामारी से बचाव को लेकर आज एक और अच्छी खबर सामने आई। यह विशेष रूप से बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर है। अभी तक देश में कोरोना से बचाव को लेकर 15 से 18 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। लेकिन आज 12 से 18 साल तक के बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी मिल गई है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीए) ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई कोरोना वैक्सीन ‘कोर्बेवैक्स’ को फाइनल अप्रूवल दे दिया है। कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मांसपेशियों के जरिये शरीर में पहुंचाया जाएगा और 28 दिनों के भीतर दो खुराक लेनी होगी। इस टीके की स्टोरेज दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में कोरोना केस केस लगातार घट रहे हैं। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब एक और नया वेरिएंट ‘डेल्टाक्रोन’ ने कई देशों में दस्तक दे दी है। हालांकि अभी तक भारत में इसका एक भी केस नहीं मिला है।

Related posts

Viral Video : मंदिर में मूर्ति के नीचे काफी देर तक फंसा रहा युवक, पुजारी समेत अन्य लोगों ने बाहर निकाला, देखें वीडियो

admin

कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच एक बार फिर बढ़ा सीमा विवाद

admin

यह रहेंगी आज की प्रमुख खबरें

admin

Leave a Comment