लोगों में आकर्षण बना‌ Gold ATM : देश में पहली बार इस शहर में लगाया गया "सोने का एटीएम" इसे देखने के लिए उमड़ी भीड़ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

लोगों में आकर्षण बना‌ Gold ATM : देश में पहली बार इस शहर में लगाया गया “सोने का एटीएम” इसे देखने के लिए उमड़ी भीड़



देश-दुनिया में अभी तक आप लोगों ने छोटे-बड़े शहरों में रुपए निकालने और जमा करने के लिए एटीएम मशीन लगी देखी होगी। आमतौर पर एटीएम से लोग रुपए निकालते हैं। लेकिन शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का पहला सोने का (गोल्ड) एटीएम लगाया गया है। हालांकि इससे रुपए नहीं निकलेंगे ।‌ “गोल्ड सिक्का कंपनी ने हैदराबाद के चैंबर्स प्रकाश नगर मेट्रो रेलवे स्टेशन बेगमपेट में लगाया है“। ‌ ग्राहक इस एटीएम मशीन से सोने के सिक्के निकाल सकते हैं। शनिवार शाम 4 दिसंबर को इस सोने के एटीएम के उद्घाटन के मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ रही।

Golden ATM Launch company Goldsikka






कई लोग इसे देखने भी पहुंचे थे। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। ‌यह सोने का एटीएम पूरे हैदराबाद में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस एटीएम से डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सोना निकाला जा सकता है। गोल्ड सिक्का कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला रीयल-टाइम गोल्ड एटीएम है। बता दें कि गोल्ड सिक्का कंपनी सोना खरीदने और बेचने का व्यवसाय करती है। इसी कड़ी में कंपनी ने सोने का एटीएम लगाने की शुरुआत की है।

Related posts

समरकंद शंघाई सहयोग संगठन समिट: पीएम मोदी ने कहा- “आज का युग युद्ध का नहीं” रूसी राष्टपति पुतिन से हुई मुलाकात

admin

Congress Posts AI video PM Modi : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस ने पीएम मोदी का रेड कार्पेट पर चाय बेचने का एआई वीडियो पोस्ट किया, भाजपा ने शर्मनाक कहा, वीडियो

admin

Monsoon 2025 इस बार भी मानसून की रहेगी बहार

admin

Leave a Comment