Watch video : बैलगाड़ी प्रतियोगिता को लेकर दो गुटों में बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में हुई जमकर फायरिंग, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Watch video : बैलगाड़ी प्रतियोगिता को लेकर दो गुटों में बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में हुई जमकर फायरिंग, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता को लेकर दो गुटों में बीच सड़क पर जमकर फायरिंग हुई। दोनों ओर से बंदूकों के फायर देखकर सड़कों पर आने जाने वाले लोग सहम गए और इधर-उधर भागने लगे। काफी देर तक हथियारों से हवाई फायर होते रहे लोग समझ नहीं पाए यह फायरिंग क्यों की जा रही है। ‌बता दें कि बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता को लेकर थाने के अंबरनाथ में एक बैठक बुलाई गई थी। ‌बैठक के दौरान मौजूद दोनों गुटों में आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों गुटों के लोग सड़कों पर आ गए और हथियार निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Mumbai Thane fairing

इस दौरान सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। जैसे-जैसे गोलियां चलती रहीं, कुछ लोगों कवर के लिए गाड़ियों के पीछे भागते रहे। पुलिस के मुताबिक अंबरनाथ MIDC इलाके में शाम को हुई इस घटना के दौरान दोनों तरफ से करीब 20 राउंड फायर हुए। गनीमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, अंबरनाथ के एक प्रसिद्ध होटल के सामने बैलगाड़ी दौड़ को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दो प्रतिद्वंद्वी गुट आपस में भिड़ गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Related posts

Bharat Taxi लॉन्च के साथ हिट हुआ भारत टैक्सी ऐप : यूजर्स की संख्या 4 लाख के पार, हर दिन जुड़ रहे करीब 45,000 यूजर्स

admin

IPL 2023 KKR vs RR Yashasvi Jaisawal fastest 50 तूफानी पारी : आईपीएल में यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास : ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 13 गेंदों में पूरी की फिफ्टी, स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बौछार, देखें वीडियो

admin

Himachal Pradesh Accident : हिमाचल में दर्दनाक हादसा : गाड़ी गहरी खाई में गिरने से सात पुलिसकर्मियों की मौत, सीएम सुखविंदर ने जताया दुख

admin

Leave a Comment