किसानों को नहीं मिल पा रही भरपूर बिजली आपूर्ति : शेरबहादुर सिंह - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

किसानों को नहीं मिल पा रही भरपूर बिजली आपूर्ति : शेरबहादुर सिंह



सुजानगंज (जौनपुर) उत्तर प्रदेश की योगी सरकार किसानों की समस्याओं की तरफ आंख मूंद कर बैठी हैं, यह सरकार सिर्फ चुनावी एजेंडा फिट करने में व्यस्त हैं। उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने सरकार के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा कि इस समय किसान धान की रोपाई कर रहा है, किसानों के लिए यह बहुत ही महत्वपूर्ण समय है किंतु प्रदेश सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही है। शेर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि अभी तक किसी भी सहकारी समिति पर डीएपी खाद उपलब्ध नहीं है इसलिए किसान मजबूरन बिना डीएपी के ही धान की रोपाई कर रहा है। सरकार दिन में दस घंटे बिजली दे और अविलम्ब डीएपी खाद उपलब्ध करायें तथा यूरिया खाद प्रिंट रेट पर किसानों को मिले यहां पर पिट से ऊपर सरकारी दुकानों से लेकर प्राइवेट दुकानों पर धड़ल्ले से बेचा जा रहा इस पर रोक लगनी चाहिए।

पंकज मणि तिवारी,जौनपुर

Related posts

CM Yogi meets the team of the film “The Kerala Story” : सीएम योगी ने फिल्म “द केरला स्टोरी” की टीम से मुलाकात की

admin

सीएम योगी 4 मई को अपनी पुरानी यादें संजोएंगे, भावुक होगा वह पल

admin

यूपी में आम आदमी पार्टी ने 26 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment