मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
मनोरंजन राष्ट्रीय

मशहूर बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी

अपने विवादों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा को भाजपा (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू पर ट्विटर पर आपत्तिजनक पोस्ट करना भारी पड़ गया। 

फिल्म निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने यह ट्वीट शुक्रवार को किया था। फिल्म निर्देशक वर्मा के द्रौपदी मुर्मू पर किए गए पोस्ट पर काफी हंगामा हुआ। तेलंगाना राज्य के भाजपा नेता गुडुर नारायण रेड्डी ने रामगोपाल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। शनिवार शाम को हैदराबाद में डायरेक्टर वर्मा के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि शुक्रवार को फिल्म निर्देशक वर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं। बता दें कि इससे पहले भी राम गोपाल वर्मा कई बार विवादित टिप्पणी दे चुके हैं। 

Related posts

PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी ने बिहार को दी बड़ी सौगात, जनसभा के दौरान विपक्ष पर साधा निशान

admin

ऋषिकेश से चारधाम तक डबल लेन का रास्ता साफ, धार्मिक और सुरक्षा की दृष्टि से राह बनेगी आसान

admin

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी का जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी डांस से किया गया स्वागत, भारतीय मूल के लोगों से भी मिले प्रधानमंत्री

admin

Leave a Comment