Exit Poll एग्जिट पोल के आंकड़े: बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 23, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

Exit Poll एग्जिट पोल के आंकड़े: बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर जारी है। मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्‍ज‍िट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है।

चाणक्य एग्जिट पोल में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती हुई दिख रही है। पोल में एनडीए को 130-138 सीट, महागठबंधन को 100-108 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 3-5 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 108-209 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन महज 32-49 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।

प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीट, महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने का अनुमान है।

टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट, महागठबंधन को 76-95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है।

पी-मार्क के एगेजित पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 142-162 सीट और महागठबंधन को 80-98 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, जनसुराज के खाते में 1-4 सीट तो वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है।

हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

Related posts

himachal assembly election counting Live : हिमाचल की इन 10 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला जारी, सरकार बनाने में यहां से जीतने वाले प्रत्याशी निभाएंगी निर्णायक भूमिका

admin

Haryana Violence VIDEO हालात बेकाबू : हरियाणा में भगवा यात्रा के दौरान दो समुदायों में जमकर बवाल, पत्थरबाजी-फायरिंग, दर्जनों गाड़ियों में आग लगाई, जान बचाने के लिए पुलिसकर्मियों को भागना पड़ा, इंटरनेट बंद

admin

Actor Mukul Dev death बॉलीवुड ने खो दिया एक और शानदार कलाकार, 54 साल की आयु में मुकुल देव का निधन, कई फिल्मों में अपने अभिनय से बनाई पहचान 

admin

Leave a Comment