उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से आखिरी उम्मीद भी खत्म, विशेष याचिका भी हुई खारिज - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 19, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से आखिरी उम्मीद भी खत्म, विशेष याचिका भी हुई खारिज

उत्तराखंड विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की आज आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। गुरुवार 15 दिसंबर को सर्वोच्च अदालत में बैकडोर से भर्ती हुए कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने कर्मचारियों की याचिका को निरस्त कर दिया। बता दें कि इससे पहले नैनीताल हाईकोर्ट ने भी विधानसभा कर्मचारियों को बर्खास्त करने के विधानसभा सचिवालय के आदेश को सही ठहराया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि कोर्ट का यह फैसला उत्तराखंड के युवाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि कठोर निर्णय है, लेकिन युवाओं की भलाई के लिए मैं ये निर्णय लेने से पीछे नहीं हटूंगी। उन्होंने इस फैसले के लिए सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने पूर्व प्रमुख सचिव डीके कोटिया की अध्यक्षता में बनाई समिति की सिफारिशों के आधार पर 228 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था।

Related posts

Uttarakhand: खराब मौसम को देखते हुए सीएम धामी ने चार धाम आने वाले श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की

admin

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने नभ नेत्र का किया उद्घाटन

admin

Uttarakhand Vande Bharat Express Start Soon : उत्तराखंड में जल्द दौड़ने लगेगी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, देहरादून रेलवे स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक

admin

Leave a Comment