VIDEO : शर्मनाक : यूट्यूबर के लाइव प्रोग्राम के दौरान सरेराह मनचलों ने की छेड़छाड़, "पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी मोबिन चांद और मोहम्मद नकीब को किया अरेस्ट", देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 13, 2026
Daily Lok Manch
Recent अपराध राष्ट्रीय

VIDEO : शर्मनाक : यूट्यूबर के लाइव प्रोग्राम के दौरान सरेराह मनचलों ने की छेड़छाड़, “पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी मोबिन चांद और मोहम्मद नकीब को किया अरेस्ट”, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

हमारे देश में मेहमानों की स्वागत करने की परंपरा वर्षों पुरानी रही है। लेकिन कुछ मनचलों की वजह से देश की छवि भी खराब होती है। जब-जब भारत में विदेशी पर्यटक आते हैं तब कुछ असामाजिक तत्व जबरदस्ती उनके साथ खराब व्यवहार करते हैं और छेड़छाड़ भी करते हैं। लेकिन अब पुलिस भी सक्रिय हो गई है। ‌ ऐसा ही एक मामला मुंबई के खार इलाके का है।

Korean youtuber @Mhyochi 2 peoples molestation Mumbai police action arrested both playful





बुधवार को खार में एक कोरियन युवती मायोची इन (Mhyochi In) जो कि यूट्यूबर भी है। ‌ सड़क पर एक लाइव प्रोग्राम कर रही थी। ‌ इस लाइव प्रोग्राम से एक हजार से ज्यादा लोग जुड़े थे। उसी दौरान दो लड़के इस युवती को परेशान करने लगे। यह दोनों लड़के युवती का हाथ पकड़कर घसीटने लगे। ‌ उसके बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ‌ मुंबई पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए छेड़छाड़ करने वाले दोनों लड़के (मोबिन चांद और मोहम्मद नकीब) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाद में इस कोरियन महिला ने मुंबई पुलिस को थैंक्यू कहा है। विदेशी पर्यटकों के साथ ऐसी हरकत करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। हमारे देश में अतिथि देवो भव : का संस्कार यह लोग भूल जाते हैं। ‌ सोशल मीडिया पर सैकड़ों लोग इन मनचलों की हरकत का कड़ा विरोध जता रहे हैं। ‌

Related posts

एनडीए की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल भी रह चुकीं हैं

admin

ICC World test championship 2023 : 𝐓𝐇𝐄 𝐍𝐄𝐖 𝐖𝐎𝐑𝐋𝐃 𝐓𝐄𝐒𝐓 𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 𝐀𝐔𝐒𝐓𝐑𝐀𝐋𝐈𝐀 : भारतीय खेल प्रशंसक निराश : ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का बना चैंपियन, टीम इंडिया की हार पर कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कारण

admin

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने “राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से की और अपने को भरत बताया”, बयान पर भड़की भाजपा

admin

Leave a Comment