घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर की गई बढ़ोतरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर की गई बढ़ोतरी

आज एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा। घरेलू गैस के दाम कम होने के बजाय बढ़ते जा रहे हैं। जिससे महिलाओं का रसोई बजट भी बिगड़ रहा है। उम्मीद की जा रही थी कि एलपीजी गैस के दाम कम हो जाएंगे, लेकिन और बढ़ गए। ‌गुरुवार को एलपीजी गैस के दामों में बढ़ोतरी हुई है। घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 3.50 रुपए सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 8 रुपए बढ़ोतरी की गई है। अब देश में रसोई गैस सिलेंडर 1005 रुपए का मिलेगा। ‌ पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 809 रुपये से 1003 रुपये पर पहुंच गया है। इसी के साथ रसोई में खाना पकाना काफी महंगा हो गया है। वहीं बता दें कि देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई थी। उस दौरान 50 रुपये प्रति बढ़ाए गए थे। इसके साथ ही मई महीने में भी दो बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है। इसके साथ पेट्रोल और डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं।

Related posts

फ्रांस में पुलिसकर्मी की गोली से युवा की मौत के बाद हुई हिंसक घटनाएं, राष्ट्रपति मैक्रों यूरोपीय यूनियन शिखर सम्मेलन को बीच में छोड़ कर लौटे

admin

High Alert UP Murder Atiq Ahmad Ashraf Ahmad Murder : प्रयागराज में अतीक और अशरफ की हत्या के बाद पूरे यूपी में हाईअलर्ट, पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित, सीएम योगी ने 17 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

admin

नीतीश कुमार फिर बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम को लेकर BJP ने तय कर लिए दो नाम

admin

Leave a Comment