चार धाम में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अब कुछ दिन इंतजार करना होगा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चार धाम में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को अब कुछ दिन इंतजार करना होगा

चार धाम में दर्शन करने के लिए अब श्रद्धालुओं को कुछ दिन का इंतजार करना होगा। तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया फिलहाल बंद कर दी गई है। ‌चार धाम में आने के लिए उत्तराखंड सरकार ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर रखा है। ‌अगर आप चार धाम यात्रा उत्तराखंड आना चाह रहे हैं और बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो आपको 31 मई तक इंतजार करना होगा क्योंकि 31 मई तक बाबा केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। वहीं बद्रीनाथ धाम और गंगोत्री धाम में भी 25 मई के बाद ही रजिस्ट्रेशन हो सकेंगे। आपको जून तक बाबा के दर्शन के लिए इंतजार करना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही चार धाम यात्रा पर आएं।
चार धाम यात्रा के लिए अब तक 16 लाख से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने भी यह प्लान तैयार किया है कि अब चारों धामा की वहन क्षमता के आधार पर ही यात्रियों को भेजा जाएगा। उसी के आधार पर रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।‌ अब बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

Related posts

सड़क पर जख्मी दो स्कूटी सवार छात्रों को देखकर सीएम धामी ने अपने काफिले को रुकवा कर हालचाल जाना

admin

Uttarakhand CM Dhami Cabinet meeting : कैबिनेट की बैठक में सीएम धामी ने 52 प्रस्तावों को दी मंजूरी, जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने पर लगी मुहर, जानिए अन्य महत्वपूर्ण फैसले

admin

स्कूली बस बारिश के तेज बहाव में बह गई, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment