(Deputy CM Keshav Prasad Maurya announcement) योगी सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने दूसरे कार्यकाल में प्रदेश के विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने में लगे हुए हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों के लिए बड़ी घोषणा की है। मौर्य ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के हर ग्राम पंचायतों में ‘अंत्येष्टि स्थल’ बनाए जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि ग्रामीण जनों को दुःखद घटनाओं की स्थिति में अंतिम क्रियाकर्मो में आसानी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण अंचलों को प्रदूषण मुक्त रखने में काफी मदद मिलेगी। डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि राज्य की 58, 189 ग्राम पंचायतों में 14,174.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में ‘बारात घर’ बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बारात घर तक पहुंचने के रास्ते का निर्माण होगा। इसके अलावा बारात घर सामुदायिक शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था सहित संपूर्ण सुविधाओं से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि 58, 189 ग्राम पंचायतों में बारात घर बनाने के लिए 17, 456.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। सामाजिक और विकास कार्यों के साथ अपनी दैनिक दिनचर्या को भी प्रदेश की जनता के लिए ट्वीट के माध्यम से साझा करते हैं।

