पत्नी स्वाति सिंह का टिकट कटवा कर दयाशंकर सिंह उतरेंगे चुनाव मैदान में, भाजपा ने इस जिले से बनाया प्रत्याशी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 9, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

पत्नी स्वाति सिंह का टिकट कटवा कर दयाशंकर सिंह उतरेंगे चुनाव मैदान में, भाजपा ने इस जिले से बनाया प्रत्याशी


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर सिंह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। चर्चा में यह तब आए जब दोनों की झगड़े की शुरुआत मीडिया के सामने आई थी। उसके बाद लखनऊ की सरोजनी नगर सीट को लेकर स्वाति और दयाशंकर सिंह दोनों ही अपना-अपना दावा ठोक रहे थे। लेकिन भाजपा हाईकमान ने दोनों का ही पत्ता साफ कर दिया। पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को सरोजिनी नगर से भाजपा का उम्मीदवार बनाया है। ‌आज एक बार फिर से दयाशंकर सिंह सुर्खियों में है। ‌लखनऊ में शनिवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने दयाशंकर सिंह को बलिया से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। हालांकि अभी दयाशंकर सिंह बलिया से किस विधानसभा सीट से लड़ेंगे आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ‌ दयाशंकर सिंह पत्नी स्वाति सिंह का टिकट कटवा कर अपना टिकट लेने में कामयाब हो गए हैं। 

Related posts

यूपी के कुशीनगर में दर्दनाक हादसे से पूरे प्रदेश में शोक की लहर, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया दुख

admin

भाषा जागरूकता कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड की बोलियों के प्रचार-प्रसार पर किया मंथन

admin

यूपी: सपा-आरएलडी गठबंधन की दूसरी लिस्ट जारी

admin

Leave a Comment