बनाया विश्व रिकॉर्ड: फ्रांस में अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

बनाया विश्व रिकॉर्ड: फ्रांस में अवनी लेखरा ने जीता गोल्ड मेडल, पीएम मोदी ने दी बधाई

(Avni lekhara) भारतीय शूटर अवनी लेखरा ने शनिवार को फ्रांस के चेटियारो में हो रहे पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में दूसरा गोल्ड मेडल जीता। अवनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की SH1 कैटेगरी में यह मेडल जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवनी लेखरा को दूसरे गोल्ड मेडल जीतने पर ट्वीट करके बधाई दी है। ‌कुछ दिन पहले ही अवनी ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 10 मीटर एयर रायफल की R2 कैटेगिरी की SH1 प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन ने भारत को साल 2024 में पेरिस में होने वाले पैरालंपिक्स गेम्स के लिए कोटा हासिल हुआ था। बता दें कि साल 2020 टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में अवनी ने भारत के लिए गोल्ड और कांस्य जीता था।

Related posts

मेले में हवा की ऊंचाई से लड़खड़ा कर अचानक गिरा “हाईटेक झूला”, दहशत में रुकी रही सांसें, 15 लोग घायल, देखें वीडियो

admin

कोरोना महामारी के बीच केंद्र सरकार ने सोना खरीदने वाले को दी राहत

admin

Video Prayagraj Mahakumbh Fire : प्रयागराज के महाकुंभ के लगी भीषण आग, मेला क्षेत्र में लगे 50 टेंट जलकर राख, कई सिलेंडर फटे, मची भगदड़, लाखों रुपए का नुकसान, घटनास्थल पर सीएम योगी पहुंचे

admin

Leave a Comment