कोविड-19 इन राज्यों में तेजी के साथ बढ़ रही कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या, 24 घंटे में पांच लोगों की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 27, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

कोविड-19 इन राज्यों में तेजी के साथ बढ़ रही कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या, 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी के साथ बढ़ रहा है। देशवासियों को इस महामारी से सतर्क रहना होगा। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

पिछले 24 घंटे में पांच कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4 हजार के पास हो चुकी है।पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की वजह से पांच मौतें हुई हैं। यह मौतें महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में दर्ज की गईं। महाराष्ट्र में कोरोना से एक 73 वर्षीय और एक 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में क्रमश: 80 वर्षीय पुरुष, 69 वर्षीय महिला और 43 वर्षीय महिला की मौत हुई है। यह तमाम लोग कई अन्य बीमारियों से भी ग्रसित थे।

राज्य एक्टिव केस इस प्रकार हैं


दिल्ली 393
गुजरात 397
कर्नाटक 311
केरल 1416
महाराष्ट्र 494
उत्तर प्रदेश 138
तमिलनाडु 215
पश्चिम बंगाल 372

Related posts

CM Pushkar Singh Dhami Return India ब्रिटेन से 12,500 करोड़ रुपए का करार करके भारत लौटे सीएम धामी, प्रवासी और उत्तराखंड के लोगों से मिले अपार स्वागत के बाद अभिभूत दिखाई दिए मुख्यमंत्री

admin

7 मार्च, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO Tripura Bhagwan Jagannath Rath Yatra दिल दहला देने वाला दुखद हादसा : भगवान जगन्नाथ यात्रा के दौरान लोहे से बना विशाल रथ हाईटेंशन तार से टकराया, 7 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत, कई लोग बुरी तरह झुलसे, वीडियो

admin

Leave a Comment