कांग्रेस ने यूपी-उत्तराखंड में इन नेताओं को चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने के लिए दी जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कांग्रेस ने यूपी-उत्तराखंड में इन नेताओं को चुनाव में मिली हार की समीक्षा करने के लिए दी जिम्मेदारी



कांग्रेस हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के बाद आज पांच राज्यों में नए नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। पांच राज्यों में मिली हार के बाद कांग्रेस में उथल-पुथल मची हुई है। गुरुवार को जारी किए गए आदेश में जयराम रमेश को मणिपुर, अजय माकन को पंजाब में स्थिति का आकलन करने का काम सौंपा गया है। राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को गोवा के हालात का आकलन करने को कहा गया है। कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद की स्थिति का आकलन करेंगे और बदलाव का सुझाव देंगे, जबकि अविनाश पांडे को उत्तराखंड में ऐसा करने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि पार्टी ने पिछले दिनों विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के भाजपा शासित राज्यों में से किसी को भी वापस जीतने में नाकाम रही है इससे पहले सोनिया गांधी ने 15 मार्च को अपनी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर इकाइयों के प्रमुखों को अपना इस्तीफा सौंपने को कहा था।

Related posts

मरीजों को मिली राहत : दून मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी, किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी भी हुई शुरू

admin

सीएम धामी ने समीक्षा बैठक में मानसखंड कॉरिडोर को तय समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

धामी सरकार ने 2 आईएफएस अफसरों को किया सस्पेंड

admin

Leave a Comment