Karnataka Assembly Election Congress third List 43 candidates Release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, 1 दिन पहले भाजपा छोड़कर आए पूर्व उपमुख्यमंत्री को भी पार्टी ने दिया टिकट, देखें लिस्ट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राजनीतिक राष्ट्रीय

Karnataka Assembly Election Congress third List 43 candidates Release : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी की, 1 दिन पहले भाजपा छोड़कर आए पूर्व उपमुख्यमंत्री को भी पार्टी ने दिया टिकट, देखें लिस्ट

अगले महीने 10 मई को एक चरण में 224 सीटों के लिए होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने 43 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। सबसे महत्वपूर्ण नाम भाजपा से बगावत करके एक दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सावदी को अठानी सीट से टिकट मिला है। कोलार सीट कोथूर जी मंजूनाथ को दी गई है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया आगामी राज्य विधानसभा चुनाव वरुण निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। कोलार महत्वपूर्ण है क्योंकि सिद्धारमैया ने अपनी दूसरी सीट के रूप में वहां से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी।

लेकिन उन्हें एक ही सीट से टिकट मिला है। कर्नाटक विधानसभा में कुल 224 सीटें हैं. तीसरी सूची के साथ, कांग्रेस ने अब कुल 209 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Related posts

पांच दिवसीय भारत दौरे के बाद ब्राजील के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति लूला

admin

कैबिनेट ने 1,500 करोड़ की खनिज रीसाइक्लिंग योजना मंजूर की, आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

admin

Cyclone Biparjoy Rajasthan VIDEO हॉस्पिटल पानी-पानी : अब राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय मचा रहा तबाही, मूसलाधार बारिश में अस्पताल डूबा, इलाज कराने आए सैकड़ों मरीज अपनी बीमारी भूल कर स्ट्रेचर पर बैठ कर देख रहे रौद्र रूप, डॉक्टर्स-कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment