सीएम योगी का यूपी के अफसरों के खिलाफ आज जारी किया नया कठोर फरमान - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का यूपी के अफसरों के खिलाफ आज जारी किया नया कठोर फरमान



उत्तर प्रदेश में अब लापरवाह अधिकारियों की खैर नहीं। ऑफिसों में देर से आने वाले और आम जनता की शिकायतों को न सुनने वाले ऐसे अफसरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों तथा कर्मचारियों के देर से पहुंचने पर सख्त निर्देश दिया हैं। बुधवार को सीएम ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा सरकारी कार्यालयों में हर अधिकारी और कर्मचारी की समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। लेट लतीफी कतई स्वीकार नहीं की जाएगी। बता दें कि दूसरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह और भ्रष्ट अफसरों को लेकर सख्त रवैया अपनाया हुआ है। पिछले दिनों सोनभद्र, औरैया के डीएम और गाजियाबाद के एसएसपी के खिलाफ शिकायत आने पर सस्पेंड कर दिया गया था।

Related posts

सीएम योगी की सराहना पर अभिभूत हुए शिवपाल यादव भी हुए उत्साहित, अपनी प्रशंसा ट्वीट कर जाहिर की

Editor's Team

VIDEO हिंसा-आगजनी : इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारी बवाल, परिसर को आग के हवाले किया, फायरिंग-पथराव में कई घायल, उपद्रव जारी, देखें वीडियो

admin

UP 8 IAS officer transfer 4 DM Change : यूपी में योगी सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, कई जिलों के डीएम भी बदले गए, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

admin

Leave a Comment