मस्जिदों में लाउडस्पीकर और शोभायात्रा निकालने को लेकर सीएम योगी ने दिया बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

मस्जिदों में लाउडस्पीकर और शोभायात्रा निकालने को लेकर सीएम योगी ने दिया बड़ा फैसला

पिछले दिनों रामनवमी और हनुमान जयंती के मौके पर कई शहरों में हुई हिंसक वारदातों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बड़ा फैसला लिया है। अजान और शोभायात्रा को लेकर बढ़ते बवाल को देखते हुए सीएम योगी ने बड़ा आदेश दिया है। सीएम योगी ने एक ओर जहां धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर को लेकर साफ किया है कि आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए। वहीं ये भी आदेश दिया है कि धार्मिक जुलूस या फिर शोभायात्रा निकालने से पहले हर हाल में प्रशासन की इजाजत ली जाए। सीएम योगी के आदेश के बाद साफ है कि अब इस मामले को लेकर सरकार बेहद सख्त रुख अख्तियार कर चुकी है। अगर अब इस नियम तोड़ता है चाहे वह किसी भी धर्म का हो, सख्त कार्रवाई की जाएगी। ‌योगी सरकार ने प्रशासन को आदेश जारी कर दिए हैं। 

Related posts

भूपानी में मदर्स डे पर मां के प्यार और समर्पण को किया याद

admin

Jhansi : यूपी में हृदय विदारक घटना, महारानी लक्ष्मीबाई सरकारी मेडिकल कॉलेज के चाइल्ड वार्ड में आग लगने से 10 मासूम बच्चे जिंदा जले, प्रदेश में मचा हड़कंप, सीएम योगी ने जताया दुख, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक पहुंचे, देखें वीडियो 

admin

सीएम योगी ने यूपी के विधायकों के लिए बताए 7 नए काम

admin

Leave a Comment