CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए कल दाखिल कर सकते हैं नामांकन - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए कल दाखिल कर सकते हैं नामांकन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव के लिए संभवतः बृहस्पतिवार को पटना में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। इससे यह संकेत मिलता है कि बिहार में नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे।

एनडीए के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे।” जब यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा देंगे, तो सूत्र ने कहा कि यह समय आने पर पता चलेगा।

Related posts

आखिरकार पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, अब ये नई कीमतें

admin

Video Himachal bus accident हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पलटने से 13 यात्री घायल, पीपलूघाट पर हुआ हादसा

admin

गर्मी का कहर: उत्तर प्रदेश के यह दो शहर पूरे देश में सबसे गर्म रहे, उत्तराखंड में भी बुरा हाल

admin

Leave a Comment