Uttarakhand : चमोली पहुंचे सीएम धामी झुलसे लोगों से मिले, हादसे में जान गंवाने वाले तीन होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : चमोली पहुंचे सीएम धामी झुलसे लोगों से मिले, हादसे में जान गंवाने वाले तीन होमगार्ड जवानों को दी श्रद्धांजलि


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को चमोली पहुंचे । सीएम धामी यहां पर चमोली हादसे में झुलसे लोगों से मिले। के साथ मुख्यमंत्री ने घायल लोगों के परिजनों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। सीएम ने घटना में मृतक होमगार्ड के 3 जवानों को पुलिस मैदान में श्रद्धांजलि दी। सीएम के साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को एक-एक लाख रुपए की राहत राशि देने के निर्देश दिए हैं।


चमोली हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मिलकर मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये बहुत हृदय विदारक घटना है। हम ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि इस घटना में जो हताहत हुए हैं उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की तरफ से मुआवजा, इलाज आदि से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। बता दें कि बुधवार को नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैल गया था। करंट लगने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 11 लोग झुलस गए हैं।

Related posts

Himachal Pradesh Shimla heavy rain बड़ा हादसा : शिमला में भूस्खलन होने से प्राचीन शिव मंदिर ढह गया, 9 लोगों की दुखद मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, कई लोग दबे, सावन सोमवार होने से भक्तों की भारी भीड़ थी, सीएम सुखविंदर पहुंचे मौके पर, रेस्क्यू जारी

admin

Earthquake earthquake Afganistan centre North Indian UP Uttarakhand Himachal Pradesh : उत्तर भारत भूकंप के तेज झटकों से थर्राया, उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में धरती डोली, घबराकर लोग घरों से बाहर निकले, देखें वीडियो

admin

पिथौरागढ़ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद सीएम धामी ने आज हेलीकॉप्टर से किया निरीक्षण, राहत बचाव के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment