पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती  पर सीएम धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 26, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती  पर सीएम धामी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वोपरि रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखण्ड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

Related posts

सड़क पर जख्मी दो स्कूटी सवार छात्रों को देखकर सीएम धामी ने अपने काफिले को रुकवा कर हालचाल जाना

admin

14 सितंबर, गुरुवार का पंचांग और राशिफल

admin

(BJP announced name state spokesperson, co-media) : भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता और सह मीडिया प्रभारियों के नाम का किया एलान, इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

admin

Leave a Comment