सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 2 दिनों के दौरे पर राजधानी दिल्ली पहुंचे हैं। इस बार उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। चंपावत विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली पहला दौरा है। राजधानी दिल्ली में सीएम धामी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान जीएसटी प्रतिपूर्ति , पिथौरागढ़ एयरपोर्ट, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मा एंड रिसर्च जैसे मुद्दों पर बात कर अपनी मांगों को रखा। वे एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में भी शामिल होंगे। इसके साथ मुख्यमंत्री धामी गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर रहे हैं।

Related posts

भारत में जातीय जनगणना कराने की तारीखों का हुआ एलान, केंद्र ने दी हरी झंडी, दो चरणों में कराई जाएगी, पहाड़ी राज्यों में पहले होगी

admin

Char Dham Yatra : हेलीकॉप्टर से जुड़ेगी इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, ऊंचाई वाले धामों में तैयार फुल-फ्लेज्ड अस्पताल

admin

उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार: धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, यह विधायक ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

admin

Leave a Comment