Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 1, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

क्रिकेट मैच खेलने के दौरान सीएम धामी के हाथ में हुआ फ्रैक्चर, दून मेडिकल कॉलेज में प्लास्टर करा निकले दौरे पर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्रीXl और भारतीय जनता युवा मोर्चा Xl के साथ मैत्री क्रिकेट मैच खेला था। इस मैच में मुख्यमंत्री धामी ने शानदार बैटिंग करते हुए 14 रन बनाए और अपनी टीम को जिता दिया था। मैच खत्म होने के बाद उन्हें हाथ में कुछ दर्द की शिकायत हुई । आज सुबह मुख्यमंत्री धामी दून मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने गए थे, इस दौरान उन्होंने मरीजों से हाल-चाल भी पूछा। यहीं मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी अपने हाथ में दर्द की शिकायत की। एक्सरे करने के बाद आखिरकार डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ पर प्लास्टर बांधा । उसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने हाथ पर प्लास्टर बांधकर घनसाली का दौरा किया। यहां उन्होंने 3 करोड़ 38 लाख लागत की कुल 07 योजनाओं का लोकार्पण और 74 करोड़ 55 लाख लागत की कुल 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।

Leave a Comment