Uttarakhand: दून मेडिकल कॉलेज में सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल के जनरल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से सीधे बात की - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: दून मेडिकल कॉलेज में सीएम धामी ने किया औचक निरीक्षण, अस्पताल के जनरल वार्ड में पहुंचकर मरीजों से सीधे बात की

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को उसका सीएम धामी राजधानी देहरादून में मंगलवार दोपहर 2 बजे अचानक दून मेडिकल कॉलेज में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम धामी ने मरीजों के जनरल वार्ड के लेकर मरीजों को दिए जा रहे भोजन के गुणवत्ता की भी जांच की। मुख्यमंत्री धामी ने ऑपरेशन थियेटर और इमरजेंसी ब्लॉक का भी दौरा किया। उन्होंने मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी डॉक्टरों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल भी जाना। सीएम धामी दून अस्पताल के सामने पुलिस विभाग की पटेल भवन के लोकार्पण के बाद अचानक दून हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान सीएम धामी ने ना सिर्फ दून अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, बल्कि मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। सीएम धामी के साथ अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद रहीं। औचक निरीक्षण के दौरान सीएम ने अस्पताल की नई बिल्डिंग में बने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण के साथ ही डॉक्टरों से बातचीत भी की। इसके साथ ही मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी हासिल की।

Related posts

सीएम धामी बोले – उद्योगों के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा उत्तराखंड, खुरपिया में स्मार्ट सिटी से खुलेगा विकास का नया अध्याय

admin

Uttarakhand उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 आईएएस अधिकारियों के किए ट्रांसफर, 6 जिलों के डीएम भी हटाए गए, 21 पीसीएस अफसर भी बदले

admin

पूर्व आईएफएस अधिकारी बीडी सिंह सीएम धामी के सलाहकार होंगे, शासन ने जारी किए आदेश

admin

Leave a Comment