उत्तराखंड में सीएम धामी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने "हर घर तिरंगा" अभियान किया शुरू - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड में सीएम धामी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने “हर घर तिरंगा” अभियान किया शुरू

(Uttarakhand Har ghar tiranga 🇮🇳 campaign start) : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने “हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि 20 लाख लोगों के घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 31 जुलाई, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम में देशवासियों से इस बार स्वतंत्रता दिवस को लेकर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की थी। पीएम मोदी के आव्हान पर उत्तराखंड में सोमवार को सीएम धामी ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर चिकित्सा और शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत, नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र समेत पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी सोशल मीडिया पर भी साझा की है। सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में उत्साह और उमंग के साथ हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां चल रही है । जिसके अंतर्गत लगभग 20 लाख घरों में तिरंगा फहराया जाएगा, सभी विभागों, संगठनों और संस्थाओं को भी इस अभियान में शामिल किया जा रहा है।

Related posts

स्कूली बस बारिश के तेज बहाव में बह गई, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

admin

हरिद्वार गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री ने छात्रों को दिए गोल्ड मेडल, पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय का भी किया उद्घाटन

admin

ऋतु खंडूड़ी ने कर्नाटक विधानसभा भवन का भ्रमण किया, विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया

admin

Leave a Comment