मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा : सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की, पहाड़ी ब्रांड हिलांस का जैविक खेती से बना बेडू का उत्पाद भेंट किया - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 6, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री का दिल्ली दौरा : सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की, पहाड़ी ब्रांड हिलांस का जैविक खेती से बना बेडू का उत्पाद भेंट किया


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिल्ली दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। करीब 15 दिन पहले भी सीएम धामी ने दिल्ली में पीएम मोदी से भेंट की थी। सीएम ने पीएम मोदी को भांग से बना शॉल भी भेंट किया । मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें पहाड़ी ब्रांड हिलांस का जैविक खेती से बना बेडू का उत्पाद भेंट किया।

साथ ही उत्तराखंड के प्रतीक चिन्ह व 280 किमी की पैदल नंदा राज जात की यात्रा के विरासत/पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ, रणसिंघा भी सम्मान के रूप में दिया। सीएम धामी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उत्तराखंड की कई योजनाओं को लेकर सीएम धामी और पीएम मोदी के बीच चर्चा हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने टि्वटर हैंडल पर लिखा- अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से जल, थल और नभ में भारत के सामर्थ्य का परचम लहराने वाले सशक्त और शक्तिशाली भारत के शिल्पकार, विश्वपटल पर भारतीय संस्कृति और परम्पराओं के संवाहक, जन-जन के दिल में बसे भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में भेंट की।

Related posts

सीएम धामी ने नव वर्ष पर अपने सरकारी आवास पर लोगों से मुलाकात की, देहरादून स्थित प्रेम नगर में बच्चों के साथ केक काटकर साल 2023 की शुभकामनाएं दी

admin

Helicopter Crash उत्तराखंड में दुखद हादसा : हेलीकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत छह तीर्थ यात्रियों की मौत, एक घायल, सभी यात्री दर्शन करने गंगोत्री धाम जा रहे थे, देखें वीडियो

admin

Video जोशीमठ के कौन पोछेंगा आंसू ! तेजी से बिगड़ते जा रहे हालात, नेताओं का ढांढस, अफसरों और मीडियाकर्मियों के कैमरा देख रोने लगते हैं लोग, होटल-मकानों को तोड़ने के लिए तैयार बुलडोजर, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment